फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi got angry on installation of Trishul in Bareilly

UP News: बरेली में त्रिशूल लगाए जाने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई आपत्ति, उठाई ये मांग

Mon, 16 Dec 2024 10:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 10:53 AM IST
सार

नाथ कॉरिडोर के तहत बरेली में भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह त्रिशूल आदि लगाए जा रहे हैं। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग सिर्फ खास धर्म का प्रचार कर रहा है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi got angry on installation of Trishul in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बरेली के विकास की जिम्मेदारी निभा रहा एक महकमा बिजली के खंभों, डिवाइडरों आदि पर त्रिशूल और अन्य चित्र लगाकर एक खास धर्म का प्रचार कर रहा है। इससे शहर की छवि धूमिल हो रही है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि त्रिशूल के साथ दूसरे धर्मों की पहचान के तौर पर कुछ चीजें लगाई जाएं तो हमें आपत्ति नहीं होगी। अगर सरकारी संपत्तियों पर सिर्फ एक धर्म की पहचान को उकेरा जाएगा तो हर व्यक्ति को आपत्ति होगी। इससे दूसरे धर्म के मानने वालों का भरोसा टूटेगा। सरकारी संपत्तियों पर सभी धर्मों के मानने वालों का अधिकार है।
विज्ञापन


UP: 'अब्बू को न मारो अम्मी...' तो डांटकर कराया चुप; 5 साल के बेटे ने बताई कातिल मां और उसके प्रेमी की सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि नाथ कॉरिडोर के साथ ही आला हजरत कॉरिडोर भी बनाया जाए। उनकी वजह से पूरी दुनिया में शहर को बरेली शरीफ के नाम से जाना जाता है। हजरत शाह नियाज अहमद चिश्ती, हजरत शाहदाना वली, हजरत शाह शराफत मियां, हाफिज रहमत खां, खान बहादुर खां और मौलाना रजा अली खां बरेलवी आदि के नाम से पार्कों और सड़कों के नाम रखे जाएं।

'सभी धर्मों का किया जाए सम्मान'
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है, ये किसी खास धर्म के मानने वालों का देश नहीं है। संविधान सभी धर्मों को सम्मान देने की बात करता है। अगर सिर्फ एक धर्म को बढ़ावा दिया जाएगा तो सभी लोगों के दिलों को आहत करने वाली बात होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देते हैं, उसको अमली जामा पहनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed