फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin appeals Muslims should shower flowers on devotees coming to Mahakumbh

Mahakumbh 2025: 'महाकुंभ में आने वालों पर पुष्पवर्षा करें प्रयागराज के मुसलमान', मौलाना शहाबुद्दीन की अपील

Fri, 10 Jan 2025 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

Maha Kumbh Mela 2025 :  ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने महाकुंभ में पहुंचे साधु-संतों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रयागराज के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जिन मुस्लिम मोहल्लों और गांवों से श्रद्धालु गुजरे उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करें। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin appeals Muslims should shower flowers on devotees coming to Mahakumbh
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रयागराज महाकुंभ मेले को लेकर सौहार्द का संदेश दिया है। मौलाना ने महाकुंभ में आए हुए सभी साधु-संतों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कहा कि महाकुंभ का मेला अमन व शांति के साथ संपन्न हो। 

विज्ञापन

मुसलमानों से की ये अपील 
शहाबुद्दीन ने प्रयागराज के तमाम मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जिन मुस्लिम मोहल्लों और गांवों से श्रद्धालु गुजरे उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करें ताकि सद्भाव और प्रेम का पैगाम जाएं। क्योंकि इस्लाम रवादारी और भाईचारे का मजहब है। पैगंबर-ए-इस्लाम ने प्यार और मोहब्बत की शिक्षा दी है। मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं के रहने और खानपान की शानदार व्यवस्था कराई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ पर सीएम योगी के बयान का समर्थक 
मौलाना ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने वक्फ बोर्ड के संबंध में जो बात कही है उसका मैं समर्थन करता हूं। अफसोसनाक पहलू ये है कि वक्फ बोर्ड पर काबिज लोगों ने करोड़ों की संपत्तियों को कौड़ियों के भाव खुर्दबुर्द किया। हमारे बुजुर्गे ने जमीनों जायदाद इसलिए वक्फ की थी कि गरीब, कमजोर, लाचार, मुसलमानों की मदद की जाएगी। जनकल्याण के काम होंगे। मगर ये सब कुछ न होकर वक्फ बोर्ड के लोगों ने भू माफिया से मिलकर गरीब मुसलमानों का सपना चूर-चूर कर दिया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा था कि वक्फ के नाम पर जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी। इसी मामले में अब वक्फ संपत्तियों के बारे में पड़ताल होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed