{"_id":"67cf57f58730ca42a40d52e3","slug":"maulana-shahabuddin-again-gave-advice-to-shami-along-with-congratulating-him-bareilly-news-c-4-lko1064-596468-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शमी को मुबारकबाद के साथ मौलाना शहाबुद्दीन ने फिर दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शमी को मुबारकबाद के साथ मौलाना शहाबुद्दीन ने फिर दी नसीहत
विज्ञापन
कहा- जो रोजे वह नहीं रख सके वो रमजान शरीफ के बाद रख लें
बरेली। रमजान में क्रिकेट के मैदान पर साॅफ्ट ड्रिंक पीने वाले मोहम्मद शमी को शरीयत का मुजरिम करार देने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर पूरी टीम इंडिया के साथ शमी को भी मुबारकबाद दी है। साथ ही मौलाना ने शमी को फिर से नसीहत देते हुए कहा है कि जो रोजे कजा हो गए हैं और वह नहीं रख सके, वह रोजे रमजान शरीफ के बाद रख लें।
मौलाना ने सोमवार को जारी एक बयान में यह भी कहा है कि शमी जब अपने घर वापस लौटें तो अपने परिवार के लोगों को समझाएं कि शरीयत का मजाक न बनाएं। शरीयत के उसूलों पर हर हाल में अमल करना होगा और खुदा व रसूल से डरें। मौलाना ने टीम इंडिया की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने देश का झंडा पूरी दुनिया में बुलंद किया है। संवाद