{"_id":"68acd40578f4ab5de3005192","slug":"maulana-azad-inter-college-students-top-in-under-14-and-under-17-categories-bareilly-news-c-4-vns1074-711680-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के छात्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के छात्र अव्वल
विज्ञापन
बरेली। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के अंतर्गत मंडलीय व जिलास्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सोमवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में जनपदीय विद्यालयीय मलखंभ प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के जाकिर और लकी सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में केडीईएम इंटर कॉलेज के प्रांजल अव्वल रहे।
विजेता छात्र आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान शिवनारायण शर्मा, सत्यवीर, नईम अहमद, डॉ. अजय, सूर्यकांत पाठक, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
- तीन साल के लिए ट्रायल पर है मलखंभ का खेल
क्रीड़ा विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक मलखंभ को वर्तमान में तीन साल के लिए ट्रायल के आधार पर विद्यालयीय खेलों में शामिल किया गया है। यह इसका दूसरा वर्ष है। यदि तीन वर्षों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, तो इस खेल को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, यदि खिलाड़ियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया तो मलखंभ स्थायी रूप से विद्यालयी खेलों का हिस्सा बनेगा। संवाद