फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   massive road accident due to dense fog on Bareilly-Pilibhit highway in Bareilly

कोहरे का कहर: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकराए, 28 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Tue, 26 Dec 2023 10:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 10:23 AM IST
सार

Road Accident In Bareilly : बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकरा गए। हादसा गांव सिथरा के नजदीक हुआ। 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
massive road accident due to dense fog on Bareilly-Pilibhit highway in Bareilly
घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस, ट्रक और इको कार की भिड़ंत हो गई। वाहनों में सवार करीब 28 लोग घायल हो गए। इनमें से आठ को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया।

विज्ञापन


कोहरे के कारण मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे थाना हाफिजगंज क्षेत्र में गांव सिथरा के पास पीलीभीत से आ रही रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। तभी बरेली की तरफ से आई इको कार भी बस से जा टकराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इश्क को मिला मुकाम: कोर्ट में बयान देकर आकाश की हुई इफरा, हिंदू धर्म में बताई आस्था; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में वाहनों में फंसे घायलों में चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर संजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। रोडवेज बस व कार में फंसे घायलों को राहगीरों की मदद से निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा।

ये हुए घायल
हादसे में रोडवेज बस सवार मोहित शर्मा निवासी मिलक रामपुर, रामकुमार निवासी पीलीभीत गंभीर घायल हुए। इनके अलावा कन्नौज निवासी परिचालक मनोज कुमार व चालक रूपपुर पीलीभीत निवासी नरेंद्र कुमार समेत करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। 

इको कार में बैठे नकटिया बाजार निवासी अविनाश जायसवाल, पीलीभीत निवासी ओमप्रकाश, मुरादाबाद के जितेंद्र कुमार शर्मा समेत आठ लोग घायल हुए हैं। ट्रक का हेल्पर बुलंदशहर निवासी कप्तान सिंह भी घायल हो गए। कार सवार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे। इनमें से कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।

समय पर नहीं मिली क्रेन तो लंबा होता गया जाम
खाइ्रखेडा टोल से करीब दो किमी पहले हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने के लिए इंस्पेक्टर ने टोल प्लाजा से क्रेन मंगवानी चाही तो यह कहकर मना कर दिया कि इसे चलाने वाला ऑपरेटर नहीं है। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं। जाम लंबा होता देखकर इंस्पेक्टर ने जेसीबी बुलवाकर भारी वाहनों को रोड से हटवाया। तब हाइवे सुचारू करवाया जा सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed