{"_id":"5f5692158ebc3e54ea1b677e","slug":"married-woman-hanging-on-the-noose-hospitalized-bareilly-news-bly4190070148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
ज्योत्सना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ससुराल वालों पर पीटकर लटकाने का आरोप, मां ने दी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। ससुराल में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मां ने थाना बारादरी में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
नवादा शेखान निवासी प्रेमलता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी ज्योत्सना की शादी घर के सामने ही रहने वाले युवक से हुई है। ज्योत्सना आशा कार्यकर्ता हैं और शादी को 13 साल हो गए हैं। ससुराल वाले उनकी बेटी को अक्सर पीटते हैं और उनके घर में आकर भी मारपीट कर रुपयों की मांग करते हैं। सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे उन्होंने बेटी के घर से झगड़े की आवाज सुनकर जाने का प्रयास किया तो घर का मामला बताकर उन्हें आने से रोक दिया गया। कुछ देर बाद आवाजें कम होने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचीं तो आरोपी उसके ससुराल वाले उन्हें धक्का देकर भाग गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में दुपट्टे के फंदे से ज्योत्सना लटकी हुई थी और उसकी नाक से खून बह रहा था। पुत्रवधू और पड़ोसियों की मदद से उन्होंने ज्योत्सना को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।