{"_id":"5fd1ce3b8ebc3e3d93034626","slug":"married-woman-found-hanging-on-a-tree-along-with-her-lover-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: छह माह पहले हुई थी युवती की शादी, विदाई से पहले प्रेमी के साथ पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: छह माह पहले हुई थी युवती की शादी, विदाई से पहले प्रेमी के साथ पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Thu, 10 Dec 2020 12:58 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं शहर से सटे ग्राम मुजाहिदपुर में बुधवार को एक प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों मंगलवार रात आठ बजे से अपने घर से लापता थे। परिवार वाले उन्हें तलाश कर रहे थे। सुबह उनके शव एक ही पेड़ पर दुपट्टे से लटके मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। दोनों के परिवार वालों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर निवासी ओम सिंह (25) तीन भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी करता था। पिछले चार साल से गांव में ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि लॉकडाउन में 30 मई को उसकी प्रेमिका की सहसवान इलाके के एक गांव में शादी हो गई।
विज्ञापन
शादी के पांचवें दिन वह अपने घर आ गई और घर पर ही थी। 10 दिसंबर को उसकी विदाई होनी थी। इससे दोनों परेशान थे। मंगलवार रात आठ बजे दोनों अपने-अपने परिवार वालों से बहाना करके घर से निकल आए। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए। जहां एक पेड़ पर दोनों के अलग-अलग दुपट्टों के फंदे से शव लटके देखे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर में एक युवक और एक युवती के शव फंदे से लटके मिले हैं। दोनों रात से लापता थे। मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिवार वालों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संकल्प शर्मा, एसएसपी