फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman died under suspicious condition in Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 08 Dec 2023 01:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

मृतका की मां ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी पति का कहना है कि पत्नी ने खुदकुशी की है। 

विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition in Bareilly
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गांव कपूरपुर में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालों का कहना है कि बहू ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की मां की तहरीर पर पति, देवर व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कपूरपुर निवासी बीनू देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रीगल (25 वर्ष) की शादी गांव के ही गजेंद्र सिंह के पुत्र विकास के साथ 24 नवंबर, 2020 को की थी। हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। असमर्थता जताई तो रीगल को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी ससुराल जाकर दामाद, सास-ससुर और देवर को समझाया, लेकिन वह लोग नहीं माने।

विज्ञापन

जमीन पर पड़ा मिला था शव 
छह दिसंबर की शाम को उनकी बेटी रीगल ने बताया कि पति विकास, देवर प्रद्युम्न, सास माया और ससुर गजेंद्र उसे मारने की योजना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह पता चला कि चारों ने उनकी पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाया जा रहा था। पड़ोसी की सूचना पर वह परिजनों के साथ पहुंची तो रीगल का शव जमीन पर पड़ा था।
 

पति ने कहा- खाना बनाने को लेकर हुई थी कहासुनी 
उसने पुलिस को सूचना दी तो सीओ मीरगंज दीप शिखा अहिबरन, प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह और तहसीलदार मीरगंज मौके पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। इधर, गजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुत्रवधू ने गुस्से में आकर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हत्या का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed