{"_id":"6a41803dd461a4c218004a21","slug":"married-under-the-pretext-of-making-the-daughter-an-ias-officer-swindled-lakhs-bareilly-news-c-4-bly1053-914784-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटी को आईएएस बनाने का झांसा देकर शादी की, लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटी को आईएएस बनाने का झांसा देकर शादी की, लाखों की ठगी
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। इलाके के एक युवक ने अपनी पत्नी समेत चार लोगों पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, लाखों रुपये और जेवर हड़पने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पंचायत में भी मामला न सुलझने पर पत्नी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट कराई है।
पचौमी गांव निवासी अभिषेक ने थाना प्रभारी राधेश्याम को बताया कि उसकी शादी सात फरवरी 2025 को बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सतैती पट्टी निवासी साधना से हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले साधना, उसके पिता नरेंद्र पाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और मामा राजेंद्र सिंह ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए साधना के आईएएस का पेपर देने और जल्द ही आईएएस बनने का दावा किया। इसी तरह के कई बहानों से इन लोगों ने लाखों रुपये, सोने-चांदी के जेवर तथा अन्य सामान ले लिया। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद भी आरोपियों ने रुपयों की मांग जारी रखी और जमीन बेचकर अस्पताल बनवाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आईएएस का रौब दिखाकर इन लोगों ने जेल भिजवाने की धमकी दी
यह भी आरोप लगाया है कि मार्च में पत्नी ने अभिषेक को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। बाद में पंचायत हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। पीड़ित को बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी के विरुद्ध पहले से बदायूं में आपराधिक मुकदमा विचाराधीन है। साथ ही आरोप लगाया कि अब पत्नी व उसके मायके बाले 40 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने साधना, उसके पिता नरेंद्र पाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और मामा राजेंद्र सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।