फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Markets open during Deepotsav will be closed on 20th November in Bareilly

Bareilly: दीपोत्सव में खुले बाजार 20 नवंबर को रहेंगे बंद, उल्लंघन पर कार्रवाई; डीएम ने जारी किया आदेश

Tue, 14 Nov 2023 05:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 05:54 AM IST
सार

प्रमुख कारोबारियों से बातचीत के बाद 20 नवंबर को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया है। लिहाजा, धनतेरस से दीपावली तक की अवधि में दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी रहेगी।

विज्ञापन
Markets open during Deepotsav will be closed on 20th November in Bareilly
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पंच दिवसीय दीपावली पर साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार खुले। व्यापारियों को कारोबार का मौका मिला, लेकिन दीपोत्सव के चलते खुल रहे बाजार 20 नवंबर को बंद रहेंगे। आदेश के उल्लंघन पर उप्र दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के तहत धनतेरस से दीपावली तक की अवधि में बाजार खुलने के लिए इस प्रतिबंध के साथ छूट मिली है कि सेवायोजक उक्त अवधि में पड़ने वाले साप्ताहिक बंदी के बदले दीपावली के बाद बाजार बंदी दिवस रखेंगे। प्रमुख कारोबारियों से बातचीत के बाद 20 नवंबर को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया है। लिहाजा, धनतेरस से दीपावली तक की अवधि में दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी होगी।

विज्ञापन

कब, कहां का बंद रहता है बाजार
शुक्रवार : नगर पंचायत रिछा, शीशगढ, शेरगढ़, शाही, मीरगंज फतेहगंज (पश्चिमी)।
शनिवार : नगर पालिका आंवला, मीरगंज, नगर पंचायत फतेहगंज (पूर्वी), सिरौली।
रविवार : बरेली नगर में श्यामगंज, कालीबाड़ी, मारवाड़ीगंज, माधोबाड़ी, नरकुलागंज, पुरानी माचिस फैक्टरी, नई बस्ती, गंगापुर, कचहरी रोड, कचहरी स्टेट बैंक तिराहे से जंक्शन रेलवे
स्टेशन तक, रेलवे स्टेशन से मालगोदाम रोड, चौपुला तिराहे तक। हजियापुर क्षेत्र स्थित सभी दाल, तेल, राइस मिल। सिविल लाइंस कॉलेज रोड स्थित सभी बुक सेलर्स, स्टेशनरी।
शहर की सभी केरोसिन ऑयल, बीज विक्रेता, नगर पालिका बहेड़ी और नवाबगंज की सभी फोटोस्टेट, फोटोग्राफी, कंप्यूटर, फार्म विक्रेता की दुकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed