फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market opened, force patrolled with IG and Captain

Bareilly News: बाजार खुला, आईजी और कप्तान संग फोर्स ने की गश्त

Sun, 11 Feb 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Market opened, force patrolled with IG and Captain
बरेली। शुक्रवार को बवाल जैसे हालात से जूझा पुराना शहर शनिवार को सामान्य दिखा। बाजार में रोज की तरह रौनक रही। आईजी, एसएसपी ने पुलिस व पीएसी के साथ इलाके में गश्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के गिरफ्तारी के आह्वान की वजह से बंदी जैसा माहौल रहा। शाम को बिहारीपुर की ओर से आई भीड़ ने श्यामगंज व सैलानी बाजार में तोड़फोड़ की थी। इससे माहौल गरमा गया था। कुछेक दुकानें भी बंद हो गई थीं। रातभर पुलिस इलाके में गश्त करती रही। शनिवार सुबह दुकानें पूरी तरह खुल गईं। एसपी सिटी राहुल भाटी ने पुलिस के साथ घूमकर दुकानें खोलने का आह्वान किया। कहा कि माहौल पूरी तरह ठीक है। लोग खुद को सुरक्षित समझकर नियमित तरीके से काम करें। दोपहर में श्यामगंज बाजार पूरी तरह खुला रहा। यहां तक कि कुछ इलाकों में जाम भी लगा।
विज्ञापन

सैलानी इलाके में भी अधिकतर दुकानें खुली रहीं। यहां कुछ जगह पिकेट लगाकर पुलिस निगरानी करती रही। बाजार में पूरी रौनक रही। दोपहर बाद आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी ने पुलिस व पीएसी के साथ इलाके के प्रमुख रास्तों व गलियों में गश्त की। अधिकारियों ने लोगों से शुक्रवार की घटना को लेकर भी बात की। कहा कि किसी तरह का खतरा नहीं है। कोई असामाजिक गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed