गोल्ड फ्लैक मार्केट में होल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय बजट आने से पहले सिगरेट पर मनमानी वसूली हो रही है। माना जा रहा था कि नई केंद्रीय सरकार इस पर अंकुश लगाएगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। दुकानदारों ने फरवरी में आम बजट आने से दो सप्ताह पहले ही सिगरेट पर ओवररेटिंग शुरू कर दी। चूंकि सिगरेट बाजार में आईटीसी उत्पादों का ही कब्जा है इसलिए कंपनी फ्रेंचाइची भी एक है। इसलिए पूरे बाजार में सिगरेट की सप्लाई इसी फ्रेंचाइजी से होती है। सिर्फ कमांडर सिगरेट ही प्रिंट रेट पर मिल रही है।
इस कदर ओवर रेटिंग
सिगरेट प्रिंट रेट वसूली
इंडिया किंग 240 255
क्लासिक 190 210
गोल्ड फ्लैक 90 105
विल्स 69 75
कैप्सटन 47 50
गोल्ड फ्लैक 68 75
सिगरेट पैकेट पर प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत वसूलने पर कार्रवाई होगी। बाट-माप विभाग दो दिन में छापामार कार्रवाई शुरू करेगा। -स्वाति कौशिक, उप नियंत्रक बाट-माप
मैं अभी बैंकाक में हूृं, आने पर देखूंगा। एजेंसी से सिगरेट सही रेट पर ही बेची जाती है। - कपिल अग्रवाल, फ्रेंचाइची आईटीसी