फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many days of spinning mill, report sent to the government

Bareilly News: कताई मिल के बहुरेंगे दिन, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

Tue, 09 May 2023 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Many days of spinning mill, report sent to the government
बरेली। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्ताव के बाद प्रशासन ने बहेड़ी की कताई मिल की संपत्ति का आकलन किया है। उद्योग विभाग के अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की संयुक्त टीम ने मिल परिसर का निरीक्षण कर संपत्ति का आकलन किया।
विज्ञापन

इसके आधार पर जिलाधिकारी ने शासन को अवगत कराया है। अब शासन को निर्णय लेना है कि मिल किसी निवेशक को चलाने के लिए दी जाए या फिर उस जमीन पर नया इंडस्ट्रियल स्टेट विकसित किया जाए।
विज्ञापन

इन्वेसटर्स समिट में महालक्ष्मी स्पिनिंग मिल्स ने बहेड़ी स्थित सहकारी कताई मिल चलाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया था। शासन ने रिपोर्ट मांगी तो डीएम ने संयुक्त आयुक्त उद्योग और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को मौके पर भेजा था। रिपोर्ट के मुताबिक बांबे हाईकोर्ट में कताई मिल का वाद चल रहा है। मिल के पूर्व निदेशक राजेंद्र कुमार तथा महाप्रबंधक तकनीकी आरएन त्रिपाठी की ओर से 10 जुलाई 2020 के पत्र का हवाला देकर वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कताई मिल 13 वर्ष से बंद
1985 में स्थापित कताई मिल 10 अगस्त 2010 तक चली। पिछले 13 वर्ष से यह बंद है। भवन व मशीनें पुरानी हो गई हैं। बहेड़ी-रुद्रपुर मार्ग पर बहेड़ी कस्बे से 10 किमी दूर सैदूपर खुर्द मार्ग पर स्थित कताई मिल की जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं है। मिल की 12 हेक्टेयर जमीन पर खेती हो रही है। अधिकतर कर्मचारी परिसर छोड़कर चले गए हैं। तमाम कर्मचारी दूसरे पेशे में लग गए हैं।


ये हैं आंकड़े
32 हेक्टेयर में फैला है मिल परिसर
30.91 करोड़ रुपये (सर्किल रेट के अनुसार) है जमीन की कीमत
19 करोड़ रुपये भवनों की कीमत
3.57 करोड़ रुपये मशीनों की अनुमानित कीमत


नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर भी हो रहा विचारकताई मिल चलाने के लिए निवेशकों से सहमति और मंजूरी में कोई अड़चन आती है तो परिसर को संरक्षित करते हुए यहां नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने बताया कि यूपी में पांच कताई मिल हैं। सभी जगह से शासन ने रिपोर्ट मांगी है। आगे का निर्णय शासन स्तर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed