फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mansoor Khan will have to vacate the residence of PAC complex.

Bareilly News: मंसूर खां को खाली करना होगा पीएसी परिसर का आवास

Wed, 04 Sep 2024 07:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Mansoor Khan will have to vacate the residence of PAC complex.
आठवीं वाहिनी पीएसी के गेट से ले गई थी पीलीभीत पुलिस, वन्यजीवों की खाल-मांस तस्करी में आरोपी है हेड कांस्टेबल
विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मंसूर खां को जेल भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी बरेली की आठवीं वाहिनी पीएसी के गेट से की गई थी। अब पीलीभीत एसपी की रिपोर्ट पर कमांडेंट ने उसके परिवार को आवास खाली करने का नोटिस दिया है।

मंसूर खां दो साल पहले तक आठवीं वाहिनी में तैनात था। कई साल से वह परिवार के साथ पीएसी परिसर में ही रह रहा था। तीन दिन पहले पीलीभीत क्राइम ब्रांच व वहां की पुलिस उसे पीएसी के गेट से ही पकड़ ले गई थी। इस दौरान उसने अपना मोबाइल फोन नाले में फेंक दिया था। काफी देर तक उसकी तलाश भी की गई थी। वहां वन्यजीवों के मांस व खाल की तस्करी में रिपोर्ट दर्ज करके मंसूर व उसके साथियों को जेल भेजा गया है। जानकारी में पता लगा है कि मंसूर खां के खिलाफ पहले से भी मुकदमे चल रहे हैं। वह सरकारी कर्मचारी होकर भी जानवरों के शिकार व अवैध गतिविधियों में लिप्त है। अब पीलीभीत एसपी की रिपोर्ट पर पीएसी कमांडेंट आकाश तोमर ने उसके बारे में जानकारी जुटाई है। परिवार को आवास खाली करने का नोटिस दिया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed