{"_id":"69cd8db7bfff81da9e04d93a","slug":"manoj-and-sanjay-won-the-masters-category-and-the-40-to-70-year-old-pair-was-aviral-and-yash-bareilly-news-c-4-bly1053-855555-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मास्टर वर्ग में मनोज, संजय व 40 से 70 वर्ष आयु \nवर्ग में अविरल और यश की जोड़ी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मास्टर वर्ग में मनोज, संजय व 40 से 70 वर्ष आयु वर्ग में अविरल और यश की जोड़ी बनी विजेता
Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। महानगर बैडमिंटन क्लब की ओर से कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित महानगर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मास्टर वर्ग में मनोज दीक्षित और संजय दीक्षित की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए उमाकांत और रोहन गर्ग की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-19, 21-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन निर्णायक क्षणों में मनोज और संजय की जोड़ी ने संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की। वहीं 40 से 70 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में अविरल विरले और यश तिवारी की जोड़ी ने उत्कर्ष और भविष्य की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 21-17, 18-21, 21-15 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर उमेश गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान चैंपियनशिप के आयोजन में ग्रुप कैप्टन उमाकांत शर्मा व सीए रोहन गर्ग का सहयोग रहा। वहीं क्लब के अन्य सदस्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा, डॉ. एसआई हुसैन, डॉ. नरेंद्र कुमार, मनोज दीक्षित, संजय दीक्षित, आशीष सांघी, डॉ. आरएस सुमन, दीपक कुमार, जेएन श्रीवास्तव आदि ने भी सफल आयोजन में योगदान दिया।