फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mandalayukta and DM reached to see construction work of Chaupula Bridge

मंडलायुक्त और डीएम पहुंचे चौपुला पुल का निर्माण कार्य देखने

Wed, 09 Dec 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mandalayukta and DM reached to see construction work of Chaupula Bridge
कालीबाड़ी पर चल रही खोदाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बोले- 75 दिन में ही पूरा हो निर्माण, लापरवाही पर कार्रवाई
विज्ञापन

रोजाना पाइप फटने पर के सवाल पर जवाब नहीं दे सके जिम्मेदार

बरेली। बीते दिनों समीक्षा बैठक में सेतु निगम और जल निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाने के बाद सोमवार को मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद और डीएम नितीश कुमार निर्माणाधीन चौपुला ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने बगैर ट्रैफिक के भी रोजाना पाइप लाइन फटने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताते हुए वजह पूछी। इस पर जल निगम के एई ने पाइप लाइन पुरानी होेने की बात कही। साथ ही, 24 घंटे में ही पूरी लाइन बदलवाने का दावा किया। इस पर अफसरों ने यह कार्य पहले ही पूरा न करने पर जमकर फटकार लगाई।

मंडलायुक्त ने पुलिस लाइन के मंदिर को कई दिनों से बंद होने पर जानकारी मांगी। जिस पर अफसर ने निर्माण कार्य के चलते ताला बंद किए जाने की जानकारी दी। डीएम ने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल बुलवाकर मंदिर का ताला खुलवाया। सेतु निगम को तेजी से पिलर बनाने के निर्देश दिए। जल निगम के बाद डीएम ने नगर निगम की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई, क्योंकि उसकी इन कार्यों पर देखरेख कमजोर है। डीएम ने निर्धारित समय (75 दिन) पर काम पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जिम्मेदारों को दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed