{"_id":"661c0dcb59979f5bf309c077","slug":"man-took-obscene-photos-of-female-friend-in-bareilly-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की शर्मनाक करतूत: जिससे चल रही थी शादी की बात, उसके खींचे अश्लील फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की शर्मनाक करतूत: जिससे चल रही थी शादी की बात, उसके खींचे अश्लील फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल
Sun, 14 Apr 2024 10:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:40 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने अपनी महिला मित्र के अश्लील फोटो खींच लिए। फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित युवती ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में महिला मित्र के अश्लील फोटो खींचकर युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर शर्मनाक करतूत की। दोनों युवकों ने महिला को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पीड़िता की ओर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
डीडीपुरम निवासी युवती के मुताबिक उसकी दोस्ती बदायूं जिले के बिल्सी निवासी मनीष माहेश्वरी से थी। मनीष से शादी की बात भी चल रही थी। साथ रहने के दौरान मनीष ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। कुछ समय बाद दोनों में दूरी बढ़ी तो मनीष ने उसके फोटो अपने दोस्त बदायूं निवासी दोस्त अनुराग को भेज दिए। अनुराग ने युवती की बड़ी बहन को फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
युवती की मां ने मनीष की मां से शिकायत की तो उन्होंने भी अभद्रता की। मनीष फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। युवती ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन