फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man sexual assaulted the eight-year-old girl in Bareilly

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: मासूम को खाली प्लॉट में ले गया पड़ोसी युवक, विरोध पर गला दबाकर मारने का प्रयास

Thu, 15 Jun 2023 04:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

बरेली में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने बच्ची को खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। विरोध पर गला दबाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
man sexual assaulted the eight-year-old girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने आठ साल की बच्ची को खाली प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध पर गला दबाने की भी कोशिश की। मासूम किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। पीड़ित लड़की के पिता ने बारादरी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी
विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के निवासी शख्स ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला जाहिद नाम का युवक बुधवार को उनकी आठ वर्षीय बेटी को खाली प्लॉट में ले गया। जाहिद ने बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। बेटी ने शोर मचाया तो गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला

बेटी किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची तो उसने पिता को आपबीती बताई। पिता ने गली की सीसीटीवी फुटेज देखी तो बेटी की बात काफी हद तक सही निकली। बच्ची के गले पर हाथ के निशान भी थे। इसके बाद बच्ची के पिता ने जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बारादरी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed