बरेली में महिला से दुष्कर्म: युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटी आबरू, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
महिला को उसके पति ने छोड़ दिया है। इसके बाद आजम नाम का युवक उसके संपर्क में आया और मदद का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया था। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगतपुर चौकी क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति उसे छोड़कर मुंबई चला गया है। उसने पति के खिलाफ शिकायत की तो 12 मई को मोहल्ले के ही आजम ने उसे कॉल की। कहा कि वह पुलिस कार्रवाई में उसकी मदद कर सकता है। महिला को एक मोबाइल दिया। उससे बातें करने लगा।
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
25 मई की दोपहर कॉल कर दोबारा रोड पर बुलाया और महिला को बहाने से अपने साथ घर ले गया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। यह देखकर महिला जाने लगी तो आरोपी ने कहा कि परिवार के लोग बाजार गए हैं, जल्दी आते होंगे। फिर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला को नशा होने लगा। इस दौरान आजम ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी दी
महिला के मुताबिक होश आने पर उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। आजम ने उसे धमकाया कि शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने उसे मोबाइल वापस कर दिया तो वह नए-नए नंबरों से महिला को कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाने का दबाव बनाने लगा।
महिला की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद थाना बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई व गिरफ्तारी की जाएगी।