फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man murdered wife in front of daughter at lakhimpur kheri

यूपी: बेटी के सामने पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, रोते हुए चाचा से बोली मासूम-मम्मी को मार डाला

Sun, 14 Mar 2021 11:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Man murdered wife in front of daughter at lakhimpur kheri
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के देवीपुर गांव में शनिवार रात एक व्यक्ति ने शक में अपनी पत्नी की बेटी के सामने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपी को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी नशेड़ी है, तीन दिन पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। आठ मार्च को ही पिता हीरालाल की मृत्यु हुई थी। वह उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं शामिल हुआ था।

ग्राम पंचायत सुवाबोझ के मजरा देवीपुर गांव निवासी अहिबरन के बड़े बेटे मुकेश ने बताया कि पिता की शादी पीलीभीत के मुजफ्फरपुर गांव निवासी चेतराम की बेटी मंजू से हुई थी। अहिबरन के तीन पुत्र और एक पुत्री है। अहिबरन अपने तीनों बेटों और पत्नी मंजू (38) को पीटता था। 
विज्ञापन


इसी डर से उसके तीनों बेटे अपने घर के बजाय पड़ोस में रहने वाले चाचा राकेश के घर सोते थे। सबसे छोटी बेटी नौ साल की शिल्पी अपने माता-पिता के साथ सोती थी। शनिवार रात अहिबरन पत्नी और छोटी बेटी शिल्पी के साथ अपने कमरे में सोया हुआ था। रात 11 बजे शिल्पी रोते हुए चाचा के घर पहुंची और बताया कि पापा ने मम्मी को कुल्हाड़ी से मार डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह सुनकर सब लोग घर पहुंचे तो अहिबरन कमरे में ही मौजूद था। उसने अंदर से कमरा बंद कर रखा था। मंजू की लाश पड़ी थी। घरवालों ने कमरा खोलने को कहा तो अहिबरन ने उन्हें भी मार डालने की धमकी दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन उसने कमरा नहीं खोला।  प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव और सीओ गोला रविंद्र कुमार वर्मा के समझाने पर कमरे का दरवाजा खोला।

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि मृतका के बड़े बेटे मुकेश की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। वह पत्नी पर शक  करता था। तहरीर में हत्या का कारण नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed