फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man murdered during sleeping

सोते समय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 19 Feb 2020 06:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
man murdered during sleeping
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बढ़ऊ में मंगलवार रात 40 वर्षीय आरिफ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके घरवालों को घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं, डॉग स्क्वॉड ने भी हत्यारों की सुरागरसी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने भी मौका मुआयना किया। आरिफ के परिजन किसी से भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं लेकिन पुलिस को अवैध संबंधों में हत्या की आशंका है। मृतक की पत्नी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव बढ़ऊ निवासी आरिफ की मां सायरा का प्रधानमंत्री आवास मंजूर हुआ है। मंगलवार को निर्माण कार्य शुरू हुआ तो आरिफ वहां पड़े सामान की रखवाली के लिए रात में वहीं चारपाई पर लेट गया। पत्नी मुंगिरा बेगम, बच्चे और मां सौ मीटर दूर मकान में सो गए। रात में किसी समय सीने और पेट में चाकू से प्रहार कर आरिफ की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह मुंगिरा वहां पानी लेने गईं तो चारपाई के पास खून देखकर चीख निकल गई। पति आरिफ चारपाई पर मृत पड़े थे। कुछ ही देर में वहां गांव वालों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष दिलीप यादव भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेसिंक टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड आसपास के मकानों, गलियों और खेतों में घूमकर लौट आया। एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरिफ जिस जगह पर मकान बनवा रहा था, वह जगह मां के नाम है। इसके अलावा अवैध संबंधों की बात भी चर्चा में है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - अपर्णा गौतम, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed