रील पड़ी महंगी: भाजपा का स्टीकर लगी चलती स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठ बनाया वीडियो, 69 हजार रुपये का चालान
रील बनाने के चक्कर में युवा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू दिया है। बरेली में एक युवक ने स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार का 69 हजार रुपये का चालान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र में एक युवक ने स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर रील बनाना महंगा पड़ गया। रील वाला वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उसे ट्वीट कर पुलिस से शिकायत कर दी। सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर भाजपा का स्टीकर लगा है और उस पर किसी नेता के पद का नाम भी लिखा है।
युवक ने इसी कार के बोनट पर बैठकर रील बना डाली। रील का वीडियो बरेली पुलिस को ट्वीट किया गया तो यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला बताकर जांच यातायात पुलिस के पाले में डाल दी गई। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच कराई।
ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
उन्होंने स्कॉर्पियो मालिक हरिशंकर पर 69 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे मामलों में अधिकतम चालान किया जा रहा है। पहले भी कार्रवाई की गई है।
पहले भी दो गाड़ियों का हो चुका है चालान
इससे पूर्व आठ अगस्त में एक वीडियो में वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ियों में स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं। वीडियो में दो काले रंग की स्कॉर्पियो दिख रही हैं। एक कार जैद खान और दूसरी प्रमोद शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। चलती कारों के बोनट पर दो युवक खड़े हैं।
कार पर कार पर स्टंट करते युवाओं का वीडियो सामने आने के बाद किसी ने पुलिस से शिकायत कर दी थी। स्टंट करते हुए स्कॉर्पियो के साथ सोशल मीडिया पर डाली गई रील के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने दो स्कॉर्पियो कारों का 52-52 हजार रुपये का चालान किया है।