'..अंजाम भुगतना होगा': मिक्सी ठीक कराने गई युवती पर फिदा हुआ राईयान, धर्म बदलने और निकाह न करने पर पीटा; Video
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। युवती ने कोतवाल अमित पांडेय को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मिक्सी खराब हो गई थी, जिसे वह कोहड़ापीर पुलिया स्थित राईयान उर्फ बिट्टू की दुकान पर रिपेयर के लिए लेकर गई थी।
Please wait...
विस्तार
यूपी के बरेली स्थित थाना किला क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे धर्म के मिक्सी मैकेनिक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाया गया, मना करने पर उसे रास्ते में रोककर हमला किया गया। युवती के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी कोतवाली आए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। युवती ने कोतवाल अमित पांडेय को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मिक्सी खराब हो गई थी, जिसे वह कोहड़ापीर पुलिया स्थित राईयान उर्फ बिट्टू की दुकान पर रिपेयर को लेकर गई थी। उसी दौरान राईयान उर्फ बिट्टू ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे लगातार फोन कर परेशान करने लगा।
आरोप है कि राईयान युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। जब युवती ने मना कर धर्म अलग होने की दुहाई दी तो राईयान ने धमकी दी कि उसकी बात न मानी तो अंजाम भुगतने होंगे। चार सितंबर को युवती अपनी मां के साथ उसकी दुकान पर गई। वहां राईयान उर्फ बिट्टू ने अपने परिवार से मिलवाया, जिसमें उसकी बहन, बहनोई और मां मौजूद थे। सभी ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव डाला। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि छह सितंबर की शाम जब युवती घी मंडी जा रही थी, तभी राईयान उर्फ बिट्टू ने उसका पीछा किया। जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर और कान में गंभीर चोटें आईं, हाथों में टांके लगे और वह बेहोश हो गई। इसके बाद बिट्टू ने उसे जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की।