फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Main accused sent to jail in Pradeep murder case

Bareilly News: प्रदीप हत्याकांड में मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Mon, 22 Jul 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Main accused sent to jail in Pradeep murder case
फरीदपुर। नगर के परा जोशी मोहल्ला में प्रदीप उर्फ दयालू की 16 जुलाई की रात में ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

मृतक की पुत्री ने मोहल्ले के ही संजीव उर्फ पकौड़ी, बंटी व अनिल जोशी के खिलाफ तहरीर देकर उनके पिता की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था और उनसे पूछताछ की गई थी। तीनों ने अपने को बेकसूर बताया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवा कर जांच पड़ताल की तो मोहल्ले के ही राधाकृष्ण का नाम निकला। उसने उसके मोबाइल से प्रदीप उर्फ दयालू से बात की थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर राधा कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया की प्रदीप उर्फ दयालु को उसने डेढ़ सौ रुपये शराब लाने के लिए दिए थे, मगर उसने पैसे वापस दिए और न ही शराब पिलाई। वहीं, प्रदीप ने उसका मोबाइल भी छुपा लिया। मोबाइल मांगने पर उसने कह दिया कि उसके पास नही है।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और उसने गुस्से में आकर ईंट से उसका सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रदीप हत्याकांड में निर्दोष तीनों व्यक्तियों को रिहा कर दिया। मुख्य आरोपी राधा कृष्ण पर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed