फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahamandaleshwar Sachchidanand statement over Lakshmi Narayan Temple in Bareilly

महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद बोले: सीएम के समक्ष रखेंगे लक्ष्मी नारायण मंदिर का मामला, कोर्ट भी जाएंगे

Fri, 09 Feb 2024 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 10:47 AM IST
सार

महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर 200 साल पुराना है। आगे भी यहां मंदिर ही रहेगा। सीएम के अलावा डीएम को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Sachchidanand statement over Lakshmi Narayan Temple in Bareilly
बरेली पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दरगाह आला हजरत के पास एक मकान में बने लक्ष्मी-नारायण मंदिर के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले को सीएम योगी के समक्ष रखा जाएगा। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस भी तैनात रही। भीड़ बढ़ने पर थोड़ी देर के लिए वहां ताला डाल दिया गया। 

विज्ञापन


महामंडलेश्वर ने कहा कि यह 200 साल पुराना मंदिर है। आगे भी यहां मंदिर ही रहेगा। सीएम के अलावा डीएम को भी मामले से अवगत कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। दूसरे समुदाय के लोगों का इस पर कोई अधिकार नहीं है। यहां पहले से हिंदू पूजा-पाठ करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह विवाद ज्ञानवापी जैसा- महामंडलेश्वर
उन्होंने कहा कि बरेली के इस मंदिर का यह विवाद ज्ञानवापी प्रकरण जैसा नहीं है। यहां अब भी मंदिर है, जिसमें पूजा पाठ होती रहती है। एक व्यक्ति ने इसे फर्जी तरीके से बेचा है, जिसके नाम यह जमीन ही नहीं है। जिला प्रशासन इसमें सही से जांच करे। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा के बारे में महामंडलेश्वर ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। वह ऐसे ही विवादित और भड़काऊ बयान देते रहे हैं। 2010 में बरेली दंगे उन्हीं की देन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed