{"_id":"da1e17569a27e1127d2feb226c23d18c","slug":"madhulika-met-before-killing-two-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से पहले मधुलिका को मिले थे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या से पहले मधुलिका को मिले थे दो लाख
बरेली
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दिवाली के त्योहार पर कोठी को रोशन करने के लिए मधुलिका अग्रवाल ही बिजली का सामान लेकर आई थीं। इसमें झालर और अन्य सामान था। उन्होंने यह बात अपनी बेटी सृष्टि अग्रवाल से भी शेयर की थी। हत्या से दो दिन पहले ही मधुलिका ने 10-10 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। इस बीच उन्हें दो लाख रुपये भी मिले थे। जिनमें से एक लाख 40 हजार रुपये बैंक में जमा करने के बाद 60 हजार रुपये बचा लिए गए थे। ये रकम उन्हें राजकोट की प्रापर्टी के हिस्से के तौर पर मिली थी। इस तरह उन के पास बचे कुल अस्सी हजार रुपये में परिवार वालों को 65 हजार का हिसाब मिल गया है।
शनिवार को सुबह आठ से बारह बजे के बीच सुधीर अग्रवाल, उनकी पत्नी मधुलिका अग्रवाल और उनकी नौकरानी अंशु की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही दिन से मान रही है कि बदमाश लूट के इरादे से नहीं पहुंचे थे बल्कि उनका इरादा हत्या का ही था। लूट की बात अभी तक पुष्ट तो नहीं हो पा रही है, लेकिन घटना के दिन बेड में जिस तरह से सामान बिखरा पड़ा मिला, उससे लूट की बात को पुलिस ने भी उस समय ठीक मान लिया था। पुलिस ने उसी हिसाब से मुकदमा भी लिखकर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। विवेचना में भी लूट की धाराएं अभी तक बरकरार हैं।
हत्याकांड के बाद भी परिसर में था देवेंद्र
-पुलिस ने बताया सीसी टीवी कैमरे में दिख रहा है
- उसके हाथ में था छोटा बैग
बरेली। परसाखेड़ा ट्रिपल मर्डर में संदेह की सुई देवेंद्र पर गहराती जा रही है। रविवार को उसकी तलाश में जुटी पुलिस को उसकी लोकेशन एटा में मिली है और वह अब पुलिस की जद में है। एसएसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि एटा एक टीम रवाना की गई है। उन्होंने बताया कि सीसी टीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है कि सुधीर अग्रवाल की नौकरानी अंशु का प्रेमी देवेंद्र हत्याकांड के दिन ढाई बजे तक कोठी परिसर में बनी कपूर फैक्ट्री में ही था। उसके हाथ में एक बैग भी था। पुलिस के आने पर ही वह कोठी से बाहर निकल गया। देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही बहुत सी स्थितियां साफ हो जाएंगी।
विज्ञापन
सोमवार को चर्चा आम हुई कि देवेंद्र पुलिस के पास है और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कहानी तैयार करने के लिए उसको सामने लाने में देरी की जा रही है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल करनी है इसलिए पुलिस उसे परदे के पीछे रखे हुए है। हालांकि क्राइम ब्रांच की टीम ने कहा कि वह पुलिस की जद में है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।