{"_id":"678261226873b408e70c0c25","slug":"made-a-fake-deed-and-sold-someone-elses-plot-for-rs-26-lakh-bareilly-news-c-4-lko1064-559052-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी बैनामा करा 26 लाख में बेच दिया किसी और का प्लाॅट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी बैनामा करा 26 लाख में बेच दिया किसी और का प्लाॅट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के शख्स ने महिला व एक युवक पर जमीन की खरीद फरोख्त में फर्जी बैनामा कराने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देशाें पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तरुण कुमार त्यागी ने पुलिस को बताया कि पीड़ित ने अनम बी से मोहल्ला रोहली टोला में चार अप्रैल 2024 को 26 लाख में एक प्लाॅट खरीदा था। चार लाख रुपये बयाना दिया था। इसके बाद 10 लाख रुपये पांच किस्तों में दिए थे। अनम बी ने बताया था कि उसे यह भूमि अपने पति सलमान से 15 दिसंबर 2022 को मिली थी। इसका इकरारनामा भी है। पीड़ित ने भूमि का उपनिबंधक कार्यालय एवं राजस्व अभिलेख का मुआयना कराया तो पता चला कि भूमि का असली मालिक नवादा शेखान पुराना शहर निवासी मोहसिन खां है। मोहसिन का सलमान से कोई रिश्ता नहीं था। सलमान ने भूमि हड़पने के उददेश्य से धोखाधड़ी एवं साजिश करके बदनियती से फर्जी वसीयतनामा दो जनवरी 2006 को बनवा लिया था। बताया कि भूमि को हड़पने के लिए धोखाधड़ी करके सलमान ने दानपत्र अपनी पत्नी अनम बी को 15 दिसंबर 2022 को निष्पादित कर दिया। जब सलमान और अनम बी से भुगतान किए 14 लाख रुपये की मांग की तो पीड़ित को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
विज्ञापन