फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow Mail passenger urinates in female doctor s cabin

Pee In Train: लखनऊ मेल में महिला डॉक्टर के केबिन में यात्री ने की पेशाब, रोकने के प्रयास पर आरोपी भिड़ा

Sun, 21 Jan 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

शाहबाद से ट्रेन गुजरने पर युवक आया और केबिन में आकर पेशाब करने लगा। वह नशे में लग रहा था। डॉक्टर के पति व अन्य यात्रियों ने उसे राेकने का प्रयास किया तो आरोपी बहस करने लगा।

विज्ञापन
Lucknow Mail passenger urinates in female doctor s cabin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल (12229) में शनिवार रात यात्री ने महिला डॉक्टर के केबिन में आकर पेशाब कर दी। विरोध पर वह बहस करने लगा। कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर में ट्रेन को रोककर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ कमिश्नरेट की महिला डॉक्टर लखनऊ मेल ट्रेन में अपने पति के साथ यात्रा कर रही थीं। एक-3 कोच में केबिन में दोनों अलग-अलग सीटों पर थे। शाहबाद से ट्रेन गुजरने पर युवक आया और केबिन में आकर पेशाब करने लगा। वह नशे में लग रहा था। डॉक्टर के पति व अन्य यात्रियों ने उसे राेकने का प्रयास किया तो आरोपी बहस करने लगा। इस पर ट्रेन में हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने टीटीई को सूचना देते हुए अभद्रता करने वाले की शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल को सूचित किया गया। शाहजहांपुर जीआरपी को अलर्ट किया गया। रात करीब 12.45 बजे ट्रेन को लाइन नंबर तीन पर लिया गया। इंस्पेक्टर रेहान अहमद के नेतृत्व में सिपाहियों ने पूरी बोगी को घेर लिया और पेशाब करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

विज्ञापन

रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रशांत शर्मा निवासी सेक्टर 23-संजय नगर मधुवन बापूधाम नगर गाजियाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रशांत लखनऊ से गाजियाबाद जा रहा था। वह बैंक में कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed