फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Shri Ram's birth anniversary celebrated with pomp

Bareilly News: प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Fri, 31 Mar 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's birth anniversary celebrated with pomp
बरेली। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसे रामनवमी के पर्व के रूप में भी मनाया गया। इस तरह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ चैत्र नवरात्र का भी समापन हो गया। शहर के कई मंदिरों में भगवान राम का अभिषेक किया गया। शहर में शोभायात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह सुंदर कांड रामचरित मानस का पाठ सहित अनेक कार्यक्रम भी हुए। घरों में भी कन्याओं का पूजन किया गया।
विज्ञापन



- मारवाड़ीगंज के श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से मंदिर में श्रीरामचरित मानस का पाठ किया गया। नवीन मोहन पांडेय ने बधाई गीत गायन से आज धरती पर मेेरे श्रीराम आएं हैं.., संदीप मेहरा ने- श्रीराम प्रकट हुए आज अवध में.. और विपिन अग्रवाल के भजनों से मंदिर परिसर राममय हो गया। कार्यक्रम में जुगल किशोर साबू, मोहन गुप्ता, सुरेश चंद्र अग्रवाल मिन्ना, नवीन गोयल, प्रेम शंकर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- जनकपुरी स्थित श्री हरमिलाप शिव शक्ति मंदिर में वार्षिकोत्सव का समापन श्री राम प्रकटोत्सव के साथ हो गया। इसमें पठानकोट के महाराज अतुल कृष्ण शास्त्री ने सुंदर भजनों के भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल के भक्तों की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर सांसद संतोष गंगवार, गुलशन आनंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राम सेठी, बलराम अरोड़ा, संजय गुप्ता, अवधेश सहानी, जगदीश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बड़ा बाग स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीराम का संकीर्तन भजन किया गया। दोपहर में दर्शन के बाद प्रभु जन्म की कथा और अभिषेक किया गया। इसमें विधायक संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नारायण स्वरूप संजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।
- ई-ब्लाक राजेंद्र नगरके शिव मंदिर में हवन पूजन किया गया। इस दौरान आशीष गोयल, अजय अग्रवाल, त्रिलोक अरोरा, आशीष सहगल, दीपा हर बोला, सिम्मी अंकिता, निवर्तमान पार्षद शशि सक्सेना शामिल रहीं।
- मॉडल टाउन के श्रीहरि मंदिर में श्रीहरि मंदिर संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भगवान श्रीराम के भावपूर्ण भजन गाए। बधाई गीत के बाद भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश खट्टर, सचिव रवि छाबड़ा, सुशील कुमार, संजय आनंद, अश्वनी ओबराय, गोविंद तनेजा, अनिल चड्डा आदि का सहयोग रहा।
- श्यामगंज के श्री शिरडी साई मंदिर में सुबह मंगल आरती व साई नाथ कांकड़ आरती के साथ गणेश गायत्री साईंनाथ श्रीराम का पूजन हवन किया गया। इस दौरान विधायक संजीव अग्रवाल, अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना, प्रशांत पटेल, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। पंडित सुशील कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- मानव सेवा क्लब की ओर से बच्चों की गीत संगीत प्रतियोगिता कहरवान में हुई। इसमें मानवी-प्रथम, छवि-द्वितीय व हर्ष-तृतीय रहे। सभी विजयी बच्चों को क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा व प्रकाश चंद्र सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट कर हार पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed