फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ? Long Jam on Pitambarpur crossing

पीतांबरपुर क्रॉसिंग पर लंबा जाम

Wed, 22 Nov 2017 02:04 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 22 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
? Long Jam on Pitambarpur crossing
ट्रेन
 मरम्मत के लिए लाल फाटक बंद होने की वजह से पीतांबरपुर क्रॉसिंग पर दबाव काफी बढ़ गया। मंगलवार को काफी लंबा जाम लगने की वजह से गेटमैन के लिए क्रॉसिंग का बूम गिराना मुश्किल हो गया। आरपीएफ भी मौके पर नजर नहीं आई। 
विज्ञापन

परेशान होकर गेटमैन ने बरेली कंट्रोल रूम को जानकारी भेजी। इसके बाद पीछे से आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। क्रॉसिंग पर दबाव कुछ कम होने के बाद ट्रेनों को पीतांबरपुर क्रॉसिंग से गुजारा गया। हालांकि, दिक्कत फिर भी बनी रही। बरेली डिवीजन के इंजीनियरिंग विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते चार दिन के लिए लाल फाटक बंद किया है। मंगलवार को यहां दिनभर मरम्मत होती रही। 
विज्ञापन

सेटेलाइट पर रेंगते रहे वाहन
चौपुला पर रोडवेज बसों के डायवर्जन की वजह से बसें सेटेलाइट होकर जा रही हैं। इससे सेटेलाइट चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को यहां वाहन रेंगते रहे। चौपुला पर सोमवार को लंबा जाम लगा था। इसके बाद रोडवेज बसों को सेटेलाइट चौराहा होकर बड़ा बाईपास से डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed