फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lok sabha election result 2024 SP leader says if there dishonesty then we will protest

Bareilly: 'मतगणना स्थल के बाहर रहेगी 20 हजार की भीड़', सपा नेता बोले- बेईमानी हुई तो करेंगे आंदोलन

Mon, 03 Jun 2024 09:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 09:00 PM IST
सार

बरेली में मतगणना से एक दिन पहले सपा नेताओं ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान भाजपा सरकार के इशारे पर कोई साजिश की गई तो हम लोहिया के अनुयायी आंबेडकर के संविधान की ताकत से आंदोलन को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
lok sabha election result 2024 SP leader says if there dishonesty then we will protest
सपा नेताओं ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर सपा की स्थानीय इकाई और बरेली प्रत्याशी ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि उन्हें अभी तक पुलिस प्रशासन के अफसरों पर भरोसा है लेकिन पर मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए कोई हथकंडा अपना सकती है। अफसरों पर तीन दिन से दबाव पड़ रहा है। कोई भी खुराफात हो सकती है। ऐसा हुआ तो जनता के साथ सपाई सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


एक होटल में पत्रकारों को पहले सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तैयार प्रेसनोट पढ़कर सुनाया। इसमें जिक्र था कि भाजपा ने साजिश करके अपने हक में एक्जिट पोल बनवा लिया है। यह प्रशासन पर दबाव बनाने की साजिश है। तर्क दिया है कि भाजपा की सभाओं में कुर्सियां खाली पड़ी थीं जबकि इंडिया गठबंधन की सभाओं में कार्यकर्ताओं ने जोश में बांस बल्ली तक उखाड़ दी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान भाजपा सरकार के इशारे पर कोई साजिश की गई तो हम लोहिया के अनुयायी आंबेडकर के संविधान की ताकत से आंदोलन को मजबूर होंगे। सपाइयों का साथ देने के लिए कम से कम बीस हजार लोग मतगणना स्थल के पास मौजूद रहेंगे ताकि जरूरत पर क्रांति का बिगुल बजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐरन बोले- मोदी हैं तो बेईमानी भी मुमकिन है
सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन के अफसरों से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। अब भी अफसरों की नीयत पर भरोसा है पर उन्हें जानकारी है कि तीन-चार दिन से भाजपा हाईकमान ने स्थानीय अफसरों पर भी दबाव बना रखा है। इसलिए किसी भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता क्योंकि मोदी हैं तो बेईमानी भी मुमकिन हो सकती है। 

वह चाहते हैं कि अफसर अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनें और सच का साथ दें। ऐरन ने सवाल उठाया कि जीपीएस और लाइव लोकेशन के जमाने में मीडिया के कैमरे भी मतगणना क्षेत्र में सीमित कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर किसी विपक्षी प्रत्याशी या एजेंट के साथ अन्याय हुआ तो जनता को उसकी जानकारी तत्काल नहीं पाएगी। ये तानाशाही जैसे हालात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed