फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election 2024 Results SP Congress alliance won Kheri and Dhaurahra Lok Sabha seats

टेनी और रेखा का किला ढहा: सपा-कांग्रेस गठबंधन ने जीतीं खीरी और धौरहरा सीटें, आंकड़े चौंकाने देंगे

Wed, 05 Jun 2024 05:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 05:37 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में तिकुनियां कांड, विधायकों की अंदरखाने नाराजगी और विकास कार्य न होने से लोगों की नाराजगी साफ दिखी। इसका नतीजा चुनाव परिणाम में देखने को मिला। खीरी और धौरहरा दोनों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Results SP Congress alliance won Kheri and Dhaurahra Lok Sabha seats
अजय मिश्र टेनी, रेखा वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार लोकसभा चुनाव में खीरी और धौरहरा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। जीत की हैट्रिक की उम्मीद रखने वाले दो बार के सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और दो बार की सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेख अरुण वर्मा का किला ढह गया। कांटे की टक्कर में अजय मिश्र टेनी 34329 और रेखा अरुण वर्मा 4449 वोटों से चुनाव हार गए। खीरी से गठबंधन प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने अजय मिश्र टेनी और धौरहरा सीट पर गठबंधन के ही आनंद सिंह भदौरिया ने रेखा अरुण वर्मा को हराया।

विज्ञापन


दोनों दिग्गजों की हार के पीछे समर्थक और लोग तमाम कयास लगा रहे हैं, लेकिन खीरी सीट पर तिकुनियां कांड का असर साफ दिखाई दिया है। इनके अलावा कई विधायकों के अंदरखाने चुनाव में खुलकर वोट न मांगने और सड़कें, छुट्टा पशुओं से निजात नहीं मिलने समेत अन्य प्रमुख मुद्दे भी कारण रहे हैं।
विज्ञापन


तिकुनियां कांड का माना जा रहा असर 
इन सीटों पर दोनों दिग्गजों को हराने में बसपा ने भी अहम रोल निभाया है। तिकुनियां कांड के बाद से सिख समाज के लोगों में खासी नाराजगी मानी जा रही थी। इस नाराजगी को भुनाने के लिए बसपा ने युवा बिजनेसमैन अंशय कालरा को मैदान में उतारा और अंशय ने इस सीट पर 110460 यानी 9.8 प्रतिशत लोगों का समर्थन पाया है। इससे टेनी के वोट कम हुए। इसी तरह धौरहरा सीट पर बसपा ने सर्वाधिक नुकसान भाजपा को पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले श्याम किशोर अवस्थी ने 2022 में भाजपा से विधानसभा का टिकट मांगा था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे नाराज श्याम किशोर अवस्थी इस चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा से नाता तोड़ बसपा के साथ चले गए और रेखा अरुण वर्मा के खिलाफ बसपा से चुनाव मैदान में उतर गए।

वह ब्राह्मण वोटरों के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाना चाह रहे थे। हालांकि वह जीत तो नहीं पाए, लेकिन भाजपा की रेखा अरुण वर्मा का खेल जरूर बिगाड़ दिया। रेखा की हार के पीछे बसपा को मिले 185474 वोट भी बड़ा कारण है।

खीरी सीट
- सपा गठबंधन प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा- 557365, प्रतिशत 45.94
- भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी- 523036, प्रतिशत 43.11
- बसपा प्रत्याशी अंशय कालरा-110460, प्रतिशत 9.8
- नोटा को मिले 7931 वोट

पोस्टल बैलेट में भी टेनी हारे
उत्कर्ष वर्मा- 2088 मत
अजय मिश्र टेनी-1082
अंशय कालरा-338
नोटा- 16

धौरहरा सीट
- सपा गठबंधन प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया- 443743, प्रतिशत 39.91
- भाजपा प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा- 439294, प्रतिशत 39.51
- बसपा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी-185474, प्रतिशत 16.68
- नोटा- 7144 वोट

पोस्टल बैलेट में भी रेखा हारीं
आनंद भदौरिया- 1093 वोट
रेखा अरुण वर्मा- 721 वोट
श्याम किशोर अवस्थी- 510 वोट
नोटा- 11 वोट

खीरी सीट पर मतदान
कुल पुरुष वोटर- 941805
पड़े वोट-655014 (66.65)

धौरहरा लोकसभा सीट
कुल पुरुष वोटर- 917123
पड़े- 611251 (66.65)

2019 में 2.18 लाख से टेनी तो 1.60 लाख वोटों से जीती थी रेखा
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खीरी सीट पर अजय मिश्र टेनी को 6,09,589, डॉ. पूर्वी वर्मा (सपा) को 3,90,782 वोट मिले थे। तब अजय मिश्र टेनी ने 2.18 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। वहीं, वर्ष 2019 धौरहरा लोकसभा सीट पर रेखा अरुण वर्मा (भाजपा) को 5,12,905, अरशद इलियास सिद्दीकी (बसपा) को 3,52,294 वोट मिले थे। रेखा वर्मा ने 1.60 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed