{"_id":"5873e3b54f1c1b1529ba92b4","slug":"lohri-mela-gidda-and-bhangra-having-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी मेले में गिद्दा और भांगड़ा की रही मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी मेले में गिद्दा और भांगड़ा की रही मस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lohri Mela Gidda and Bhangra having fun
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन स्थित दशहरा मेला ग्राउंड में ऋतु परिवर्तन के साथ पंजाबियों के प्रमुख त्योहार लोहड़ी पर धूम धाम से मेला सजाया गया। पंजाबियत से भरपूर इस मेले में संस्कृति के बिखरे अनेक रंग का लोगों देर रात तक लुत्फ उठाया।
पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित इस मेले में सिलसिलेवार चले कार्यक्रम के दौरान मंच पर भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुतियों ने धूम मचा दी। मंच के सामने दर्शकों की भीड़ कुर्सियों से उठ कर कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाते थिरक उठी। इसमें पंजाब से आए पंजाब लायन डांस ग्रुप ने अपने शानदार कार्यक्रम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास कर युवाओं और बच्चों ने इस मस्ती भरे माहौल का भरपूर आनंद लिया।
अंत में पंजाबियों की शान गतका के हैरत अंगेज करतब से बाबा सिंह अखाड़ा की ओर प्रस्तुत किया गया। जिसे देख कर लोग हटना नहीं चाह रहे थे। इधर मंच से अलग शाम को शुरू हुए मेला मैदान पर पंजाबी ढोल नगाड़ों की गूंज लोगों में उल्लास भर रही थी। इसके अलावा यहां पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बाद में पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित इस मेले का दूसरे रोज अनेजा ग्रुप की चेयरपरसन रजनी अनेजा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। बतौर विशिष्ट अतिथि शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने मेले पहुंच कर लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। संस्थाध्यक्ष डा. केएम अरोरा माल्यापर्ण कर अतिथियों का स्वागत किया। सचिव पारुष अरोरा ने सोसाइटी के क्रिया कलापों की जानकारी दी। संचालन ने सरदार हरमीत मेहता ने किया।
इनका रहा सहयोग
मेला कार्यक्रम में वीके कोचर, जितिन दुआ, हरमीत मेहता, अमर पाल सिंह रोम्पी, संजीव चांदना, तिलक राज दुसेजा, आरेंद्र अरोरा कुक्की, सीएल जुनेजा, दर्शन लाल भाटिया, राजीव अरोरा, वीरेंद्र अटल, मनमोहन सब्बरवाल, विपिन कोहली, भूषण अरोरा, जितेंद्र अरोरा, परमीत महरोत्रा आदि का सहयोग रहा।
मिस्टर एंड मिसेज पूजा आहूजा बेस्ट कपल
बरेली। लोहड़ी मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इसमें वेस्ट कपल मिस्टर एंड मिसेज पूजा आहूजा रहीं। प्रिया मक्कर दसरे और वंशिका अरोरा तीसरे नंबर रहीं। इसी क्रम में वायस ऑफ बरेली पंजाबी में अपर्णा मिश्रा प्रथम, अश्विन श्रीवास्तव द्वितीय और मनमोहन कौर तृतीय स्थान पर रहीं। लांग हेयर में जागृति अरोरा, प्रिया कक्कड़ और समर्थ दीप कौर क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। बेबी फैंसी ड्रेस शो में रामायन भाटिया, अशप्रीत कौर और रिधमा भाटिया ने बाजी मारी।