{"_id":"587527af4f1c1b1929ba9feb","slug":"lohri-evening-daughters-the-name-of-the-program-to-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम 12 को
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lohri evening daughters The name of the program to 12
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
पंजाबी महासभा की ओर से एक दिवसीय ‘लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम’ का आयोजन 12 जनवरी को कर्मचारी नगर स्थित क्लब-7 में किया जाएगा। इस उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी यहां सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रेस को दी। अध्यक्ष पवन कुमार अरोरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली की मशहूर पॉप कलाकार अलीशा अरोरा अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगी। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली की उद्घोषक शीना गुजराल को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा दिल्ली की ही गतका पार्टी अपने हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान फैंसी ड्रेस सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
महासभा के महांमंत्री संजय आनंद ने बताया कि पंजाबी समाज में इस वर्ष जन्मी बेटियों के माता पिता को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश संयोजक रामप्रकास सेठी एवं संरक्षक गुलशन आनंद को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान दुष्यंत कोहली, रंजीत सिंह काका, गुलशन सब्बरवाल, देव राज चंदोल, कमल अरोरा, प्रिंस सोढी, सुमन साहनी आदि मौजूद रहे।