फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loco pilot angry without running a guard car

बिना गार्ड मालगाड़ी दौड़ाने से लोको पायलट नाराज

Tue, 21 Nov 2017 02:04 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 21 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
 माल गाड़ियां बिना गार्ड के दौड़ाई जा रही हैं। यह लापरवाही दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी होती है। ऐसे में कपलिंग टूटने से बोगियां पीछे छूट जाएं तो लोको पायलट को पता भी नहीं चलेगा। ये बातें जंक्शन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में उठीं। धरने में लोको पायलटों ने मांग उठाई कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह लापरवाही तत्काल बंद कराई जाए। 
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लोको पायलट से नौ घंटे से अधिक की ड्यूटी ली जा रही है, यह बंद होना चाहिए। उन्हें 36 घंटे के अंदर हेड क्वार्टर बुलाना सुनिश्चित किया जाए। एसपीएडी के केस में रिन्यूअल बंद कराया जाए। टास्क फोर्स कमेटी की सिफारिश लागू होनी चाहिए। एएलपी को जबरदस्ती टूल बैग नहीं देना चाहिए। जंक्शन के पूछताछ काउंटर के पास हुए धरने में जोनल सेक्रेटरी पीसी झा, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सहायक मंडल मंत्री सोमवीर सहित बड़ी संख्या में लोको पायलट शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed