फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Locks imposed a death in the burns ward

एक मौत ने बर्न वार्ड में लगा दिए ताले

Sun, 24 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 24 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद अन्य मरीज इतने दहशत में आ गए कि वह इलाज बीच में ही छोड़कर चले गए। शनिवार को पूरा वार्ड सुनसान पड़ा था। वार्ड में ताला लटका रहा। स्टॉफ भी बिना काम के दिन भर हाजिरी बजाते रहे।
विज्ञापन

 लंगुरा के नवी अहमद ने 21 अप्रैल को पत्नी से विवाद के बाद आत्मदाह की कोशिश की थी। अहमद को पीएचसी कुंआटांडा में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वार्ड में नवी अहमद के अलावा रत्ना चुन्नीलाल बाजीपुर की गुलचमन, सीबीगंज की मुन्नी, सेवाराम, सिरौली मुगलपुर के सूरजपाल और बाबर कालोनी की कलावती भर्ती थीं। ये सभी अपनी छुट्टी कराकर जा चुके हैं। मरीज सूरजपाल की पत्नी किरन ने शनिवार को शाम साढ़े चार बजे छुट्टी कराई। उन्होंने बताया कि एक मरीज के दम तोड़ने के बाद सभी छुट्टी करा रहे थे तो उसने भी करा ली। अब इलाज किसी और अस्पताल में कराएंगे। सभी मरीज बिना डॉक्टरी एडवाइज के मरीजों को ले गए हैं।
विज्ञापन

सीएमएस छुट्टी पर, डॉक्टराें को परवाह नहीं 
सीएमएस डॉ. परवीन जहां दो दिन की छुट्टी पर हैं। अस्पताल में प्रभारी सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता भी छुट्टी पर चल रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्था को गंभीरता से देखने वाला कोई नहीं है। राउंड तक नहीं हो रहे हैं। बर्न वार्ड में जाकर स्थिति जानने की जहमत नहीं उठाई गई। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके सागर और डॉ. करमेंद्र एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर बचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed