फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lockdown on every sunday

मंडल में हर रविवार सख्ती से लागू कराएं लॉकडाउन

Sat, 17 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
lockdown on every sunday
बरेली। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराने के निर्देश मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने पिछले दिनों सभी जनपदों के सीएमओ के साथ बैठक कर कोविड नियमों का पालन हरहाल में कराने के निर्देश दिए थे। कहा था, जो लोग मास्क लगाने में लापरवाही कर रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन इन निर्देशों का कहीं कोई असर नहीं दिखा। अब मंडलायुक्त ने सभी डीएम को शासन के निर्देशों का अनुपालन कराने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed