{"_id":"63bf9b9b92dd9c73337a959c","slug":"lite-metro-train-will-run-two-route-in-bareilly-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में दो रूट पर दौड़ेगी लाइट मेट्रो, नाथ मंदिर कॉरिडोर भी होगा कवर, ब्लूप्रिंट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में दो रूट पर दौड़ेगी लाइट मेट्रो, नाथ मंदिर कॉरिडोर भी होगा कवर, ब्लूप्रिंट तैयार
Thu, 12 Jan 2023 11:03 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:03 AM IST
सार
बरेली में लाइट मेट्रो परियोजना के लिए ब्लू प्रिंट कर हो गया है। लाइट मेट्रो को जंक्शन से लेकर एयरपोर्ट तक दो रूट पर चलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर ने बुधवार को बीडीए के अफसरों के साथ परियोजनाओं को मंथन किया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने बरेली विकास प्राधिकरण अफसरों के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में लोगों को यातायात की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए लाइट मेट्रो परियोजना का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। जंक्शन से लेकर एअरपोर्ट तक दो रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देंश पर बुधवार को कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव योगेंद्र के सामने कंसल्टेंट कंपनी राइट्स के प्रतिनिधियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया।
ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रथम कॉरिडोर में बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा, सेटेलाइट, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी होते हुए फनसिटी के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। दूसरा कॉरिडोर चौकी चौराहा से कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम होते हुए आईवीआरआई के बीच बनाया जाएगा। कमिश्नर ने मेट्रो परियोजना में शहर के प्रमुख प्वाइंट 300 बेड हॉस्पिटल, कर्मचारी नगर, मिनी बाईपास, सुभाष नगर, किला चौराहा, कुदेशिया फाटक और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को शामिल करने के निर्देश दिए।

17 जनवरी को फिर होगा मंथन
परियोजना को लेकर 17 जनवरी को दोबारा मंथन होगा। बीडीए के सहयोग से अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपतिनाथ, बनखंडी नाथ, त्रिवटी नाथ मंदिर को जोड़ते हुए नाथ मंदिर कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को भी सिटी डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया गया है। कमिश्नर ने नाथ मंदिर कॉरिडोर को भी मेट्रो स्टेशनों के जरिए कवर करने के निर्देश दिए। बरेली जंक्शन और बदायूं रोड पर स्टॉपेज बनाकर दर्शनार्थियों को छोटे वाहनों से मंदिर तक ले जाने, मंदिरों को जोड़ने वाले मार्गों को विकसित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा।
विज्ञापन