फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor shop salesman abducted by miscreants in a car in Bareilly

Bareilly News: कार सवार दबंगों ने शराब की दुकान के सेल्समैन का किया अपहरण, 18 घंटे बाद पुलिस ने कराया मुक्त

Sun, 10 May 2026 03:44 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 10 May 2026 03:44 PM IST
सार

बरेली में कार सवारों ने शराब की दुकान के सेल्समैन का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे रातभर कार में घुमाया और पीटा। छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये फिरौती मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने 18 घंटे बाद युवक को मुक्त करा लिया। एक आरोपी भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Liquor shop salesman abducted by miscreants in a car in Bareilly
पीड़ित अभिषेक गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पीलीभीत बाइपास से शनिवार रात कार सवार दबंगों ने बाइक सवार शराब दुकान सेल्समैन का अपहरण कर लिया। वह उसे कार में डालकर घुमाते और पीटते रहे। फिर उससे एक लाख रुपये फिरौती लेकर छोड़ने की पेशकश की। सूचना मिलने पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने 18 घंटे बाद अपहृत युवक को छुड़ा लिया। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


भुता थाने के सिसैया गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गंगवार केसरपुर की शराब दुकान पर सेल्समैन हैं। रविवार दोपहर बाद इज्जतनगर थाने लाए गए अभिषेक ने बताया कि वह अपने परिचित ललित पटेल के साथ कुछ लोगों को उनका प्लॉट दिखाने गए थे। वहां से शनिवार रात साढ़े नौ बजे घर लौट रहे थे। वह पांच लोग दो बाइक पर थे। पीलीभीत बाइपास पर महानगर के पास पीछे से कार तेजी से निकली, जिससे उनकी बाइक को हल्की साइड लग गई। उन्होंने चीखकर एतराज किया तो कार से उतरे चार लोगों ने उन्हें उठाकर कार में डाल लिया। इसके बाद वे लोग कार तेजी से आगे ले गए। 
विज्ञापन


रात भर कार में घुमाते और पीटते रहे 
आरोप लगाया कि कार सवारों ने उसे पीटा। फिर उन्हीं के मोबाइल फोन से परिचितों को कॉल कराई और एक लाख रुपये फिरौती मांगी। उसने बताया कि उसके ऊपर परिवार और दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी है तो आरोपियों ने बहनों के लिए गलत शब्द कहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि ललित पटेल ने अभिषेक के अपहरण की जानकारी तुरंत बाद ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेकर टीमें लगाईं। आरोपी बार-बार अभिषेक का नंबर फ्लाइट मोड पर कर देते थे जिससे तलाश में दिक्कत आई। पुलिस टीम ने रविवार दोपहर दो बजे हवाई अड्डे के पास से अभिषेक को मुक्त करा लिया। एक आरोपी क्योलड़िया थाने के चंद्रपुर ख्यालीराम गांव निवासी उमाशंकर गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी बरामद कर ली है। 

इन आरोपियों की तलाश जारी 
पुलिस के मुताबिक नवाबगंज के रिछौला निवासी विमल, क्योलड़िया के गुलड़िया लेखराज गांव निवासी आकाश और हरनेश भी कार में थे। इन सभी की तलाश की जा रही है। कार एमएस इंडियन स्टील फॉरगिंस पांच नियर सिल्वर सिटी लालकुआं जीटी रोड गाजियाबाद के नाम पर आ रही है। आरोपी संदिग्ध गतिविधि के लग रहे हैं, जो किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed