फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Licenses of two fertilizer shops suspended after deficiencies were found

Bareilly News: कमियां मिलने पर दो उर्वरकों की दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 26 Jun 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two fertilizer shops suspended after deficiencies were found
बरेली। डीएम अविनाश सिंह के निर्देशानुसार उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें थोक उर्वरक विक्रेताओं के बफर गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण में दो दुकानों में कमियां मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि अभिनंदन और जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने उर्वरकों की दुकानों पर टीम के साथ निरीक्षण किया। जिसमें उपनिदेशक कृषि ने किसान कल्याण केंद्र बिथरीचैनपुर, किसान एग्रो एजेंसी नरियावल, बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड भिंडोलिया आदि में निरीक्षण किया। यहां पर अभिलेख व उर्वरक रखरखाव अनियमित व अव्यवस्थित तरीके से पाया गया। इस पर जिला कृषि अधिकारी को इन दुकानदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र मथुरापुर, शिवम फर्टिलाइजर परसाखेड़ा के यहां पर रेट व स्टॉक बोर्ड पर उर्वरकों की मात्रा अंकित न करने, स्टॉक वितरण पंजिका अवलोकन न करने व उर्वरकों का भंडारण सही ढंग से न करने के कारण उनका लाइसेंस निलंबित किया गया। साथ ही औद्यानिक उत्पादन व वितरण सहकारी समिति परसाखेड़ा के द्वारा बिना सूचना दिए बिक्री केंद्र बंद करके जाने पर उनकी उर्वरक आपूर्ति प्रतिबंधित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed