फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal interrupted DM and minister said we are hungry you are having breakfast

UP: नियुक्तिपत्र मिलते ही लेखपाल ने डीएम व केंद्रीय राज्यमंत्री को टोका, कहा- हम भूखे... आप कर रहे नाश्ता

Wed, 10 Jul 2024 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 06:58 PM IST
सार

बदायूं में बुधवार को नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित गए। इस मौके पर एक लेखपाल ने ऐसी बात बोल दी, जिससे मंत्री और अफसर सकपका गए। अब लेखपाल पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Lekhpal interrupted DM and minister said we are hungry you are having breakfast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बुधवार को नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान डीएम व केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा नाश्ता करने लगे। इसी बीच एक लेखपाल अपनी सीट से उठकर आया और पक्षपात का आरोप लगाते हुए बोला कि हम सब भूखे हैं और खुद नाश्ता कर रहे हो...। खुद निष्पक्ष नहीं और हम से यह उम्मीद की जा रही है। यह सुन सब सकपका गए... सबकी निगाहें उनकी ओर होने से अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी वहां से खिसक गए। इस बीच डीएम ने लेखपाल को अनुशासन में रहने और अपनी जगह पर बैठने के निर्देश दिए। अब इस मामले में लेखपाल के ऊपर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, डीएम मनोज कुमार ने नवचयनित 118 लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद में वहीं पर जनप्रतिनिधि व अधिकारी नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच में नवचयनित लेखपाल महेंद्र सिंह अचानक केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा व डीएम मनोज कुमार के पास पहुंच गया। लेखपाल ने कहा कि आप निष्पक्ष काम करने की बात कहते हैं, लेकिन जब आप ही निष्पक्ष नहीं हैं तो हम कैसे निष्पक्ष काम करेंगे। आप लोग नाश्ता कर रहे हैं, जबकि सभी लेखपाल यूं ही बैठे हुए हैं। यह तो पक्षपात है।
विज्ञापन


इतना सुनते ही डीएम मनोज कुमार ने लेखपाल को अनुशासन में रहने की सलाह दी। इसके बाद में जनप्रतिनिधि और अधिकारी वहां से उठकर चले गए। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि लेखपाल ने मुख्य अतिथि के सामने अनुशासनहीनता की है। एसडीएम सदर से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। स्पष्टीकरण आने के बाद लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को मिले 118 लेखपाल, 105 पद खाली
अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने नवचयनित 118 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए। इसे पाकर लेखपालों के चेहरे खिल गए। अब जिले में 353 लेखपाल हो गए हैं। हालांकि अभी भी पद के सापेक्ष 105 लेखपालों की और जरूरत है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1991-92 में कल्याण सिंह की सरकार में समूह ग की एक लाख 72 हजार नियुक्तियां हुई। जो पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई। इसी प्रकार अब प्रदेश में बनी योगी आदित्यनाथ की सरकार में सभी नियुक्तियां निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से बिना भेदभाव, बिना सिफारिश व बिना रिश्वत के हो रही हैं।

नवचयनित लेखपालों को बधाई देते हुए पूरी कर्मठता व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति जिस जिम्मेदारी पर है। वह उसे ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं। इससे हमारा भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि नव चयनित लेखपालों को बिना भेदभाव के निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नौकरी मिली है।

डीएम बोले- अब काम में आएगी तेजी 
डीएम मनोज कुमार ने नव चयनित लेखपालों से कहा कि राजस्व विभाग व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक जुड़ा है। इसलिए वह पूरी ईमानदारी से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। एडीएम प्रशासन रेनू सिंह ने बताया कि 118 नए लेखपाल आने से काम में तेजी आएगी। अब जिले में 353 लेखपाल हो गए हैं। हालांकि अभी भी पद के सापेक्ष 105 लेखपालों की और जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed