{"_id":"5744bd854f1c1bba7d691ba9","slug":"leela-bai-will-be-the-maiden-indian-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पासपोर्ट से मायके जाएंगी लीला बाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय पासपोर्ट से मायके जाएंगी लीला बाई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 25 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 साल पहले पाकिस्तान से दुल्हन बनकर सिंधु नगर आईं लीला बाई अब भारतीय पासपोर्ट से मायके जाएंगी। 19 साल बाद उन्हें भारतीय नागरिकता मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंडर सचिव इंप्शिता एम पाल ने नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया है। नागरिकता मिलने के बाद लीला बाई और उनके पति बेहद खुश हैं। इनके अलावा चौदह और पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द की भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद है। उनकी फाइलें अंतिम शासन से फाइनल होने के बाद गृह मंत्रालय पहुंच गई हैं।
पाकिस्तान के सिंध प्रदेश के जिला नवाब शाह के कस्बा काजी अहमद की रहने वाली लीला बाई की शादी 25 नवंबर 1992 को सिंधु नगर निवासी नरेंद्र कुमार वतवानी के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद लीला बाई ने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया था। मंगलवार को सीओ एलआईयू नागेंद्र चतुर्वेदी ने लीला बाई को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया। लीला बाई ने बताया कि वह पांच साल से अपने मायके नहीं गई है। अब भारत का पासपोर्ट बनवाने के बाद मायके में अपने रिश्तेेदारों से मिलने के लिए जाएंगी।