फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Larger bypass major accident , seven vehicles loggerheads , two deaths

बड़ा बाईपास पर बड़ा हादसा, सात वाहन भिड़े, दो मौतें

Tue, 24 Nov 2015 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 24 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Larger bypass major accident , seven vehicles loggerheads , two deaths
बरेली। बड़ा बाईपास पर सोमवार सुबह सात बजे बड़ा हादसा हो गया। गलत साइड से आ रहे आक्सीजन के टैंकर से पहले फरीदपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक भिड़ा और फिर उसके पीछे आ रहे पांच और ट्रक एक के बाद एक भिड़ते चले गए। हादसे में राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि दस लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रकों को काटकर सात घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका।
विज्ञापन

कबाड़ से लदा ट्रक संख्या यूपी 20-5920 फरीदपुर से बरेली की तरफ जा रहा था। उसके पीछे ट्रक संख्या आरजे-10 जीए-6407 चल रहा था। इसे चुरू (राजस्थान) के तारानगर, जिकसाना गांव का बजरंगी सिंह चला रहा था। इसके पीछे भी राजस्थान का ही ट्रक संख्या आरजे-14 जीसी-7154 था। इसे इंडौली (बूंदी) के गोकुलपुरा निवासी शंकरलाल चला रहा था। इन्हीं ट्रकों के साथ राजस्थान का एक और ट्रक भी था। तीनों ट्रक शाहजहांपुर से चावल लेकर हरियाणा जा रहे थे। नवदिया झादा गांव के सामने गलत साइड से आया टैंकर एचआर-38 एस-3602 कबाड़ भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद पीछे से एक लेन में तीन ट्रक भिड़ गए। इसी के बराबर में दूसरी लाइन में तीन और ट्रकों की भी टक्कर हो गई। दूसरी लेन के सबसे आगे के ट्रक में लकड़ी भरी थी। पहली लेन के ट्रक के ड्राइवर बजरंगी सिंह और उसके पीछे के ट्रक के ड्राइवर शंकरलाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके क्लीनर बहोरन लाल और कन्हैयालाल जख्मी हो गए। दूसरे ट्रकों में राजस्थान के ही मोहन लाल, अमर सिंह और कपिल भी घायल हो गए। मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के ललवारा गांव के बाबू, उनके बेटे मोेहम्मद अली और साले मुश्ताक अली को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सीओ चतुर्थ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसा टैंकर के गलत साइड में आने की वजह से हुआ है। मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed