{"_id":"5d1e59668ebc3e3cda1f1f27","slug":"land-pollution-essay-bareilly-news-bly3673281162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर नहीं चेता वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर नहीं चेता वन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार की रात तेंदुआ रबर फैक्टरी के मेन गेट पर पहुंच गया। टार्च की रोशनी पर उसकी दहाड़ सुनकर सुरक्षा गॉर्ड डरकर सहम गए, लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पकड़ने का न तो कोई इंतजाम किया और न ही मौके पर पहुंचने की ही जहमत उठाई। इससे साफ है कि वन विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।
पिछले कई महीने से रबर फैक्टरी के जंगल और आपास क्षेत्र में तेंदुआ विचरण कर रहा है। फैक्टरी के कोयला प्लांट में मौजूद तालाब के किनारे उसके पगचिह्न रोज मिलते हैं। बुधवार की रात तो वह सुरक्षा गार्डों के काफी नजदीक तक पहुंच गया। उसकी आहट पर गार्ड ने टार्च से रोशनी उसके ऊपर डाली तो वह इतनी जोर से दहाड़ा कि गार्ड और पास में थाना पर पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। सूचना के बाद भी न तो वनकर्मी मौके पर पहुंचे न ही पुलिस वाले। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।