फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land acquisition will be done in Bhuta for the widening of Bareilly-Bisalpur road, marking has started

Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भुता में होगा भू-अधिग्रहण, चिह्नीकरण शुरू

Sat, 14 Jun 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition will be done in Bhuta for the widening of Bareilly-Bisalpur road, marking has started
बरेली। बरेली-बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भुता में आबादी के बीच भू-अधिग्रहण करना पड़ेगा। इसके लिए चिह्नीकरण शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के अनुबंध पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में लगी फर्म के कर्मचारियों ने राजस्व व निर्माण विभाग के कर्मचारियों के साथ संपर्क कर उन भूख्रंडों और उन पर बनी परिसंपत्तियों की स्थिति देखी, जिनका अधिग्रहण करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अधिग्रहण की डिटेल फाइनल होने के बाद डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा। बरेली के बड़ा बाइपास से भुता, कुआं टांडा, चुर्रा सकतपुर, रिछौला, शेखापुर होते हुए 32.5 किलोमीटर लंबे मार्ग को सात से दस किलोमीटर चौड़ा किया जाना है। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इसके चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की फर्म को दिसंबर 2024 में सौंपी थी। फर्म को छह महीने का समय दिया गया है। अब पांच महीने पूरे होने जा रहे हैं। तेजी के साथ सर्वेक्षण हो रहा है। कहां पुल बनेंगे। कहां जमीन का अधिग्रहण होना है। राजस्व और लोक निर्माण के साथ निजी फर्म के कर्मचारी चिह्नीकरण में लगे हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

--
अधिग्रहण के लिए जमीन चिह्नित कर रहे हैं। जुलाई के पहले पक्ष में डीपीआर तैयार होने के आसार हैं। डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। -.शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article