फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalkuan-Howrah summer special train timing change

Railway: लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव, मैलानी-पीलीभीत-सीतापुर के रास्ते होगी संचालित

Fri, 19 Apr 2024 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 04:11 PM IST
सार

लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन संशोधित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी। रेलवे ने इस ट्रेन की नई समय सारिणी जारी की है। 

विज्ञापन
Lalkuan-Howrah summer special train timing change
मैलानी जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से लालकुआं और हावड़ा से 27 अप्रैल को 10 फेरों के लिए संशोधित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी। ये ट्रेनें दो माह के लिए चलेंगी। रेलवे ने इस ट्रेन की नई समय सारिणी जारी की है। 

विज्ञापन


रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-हावड़ा 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और ट्रेन नंबर 05059 हावड़ा-लालकुआं 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को दस फेरों के लिए चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं से 25 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को 14.00 बजे चलकर भोजीपुरा 15.55 बजे, पीलीभीत 16.23 बजे, पूरनपुर 17.25 बजे, मैलानी 18.30 बजे, गोला गोकर्णनाथ 18.55 बजे, लखीमपुर 19.42 बजे, सीतापुर 21.35 बजे, गोंडा 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, खलीलाबाद से 1.35 बजे, गोरखपुर 2.15 बजे, कप्तानगंज से 3.02 बजे, थावे से 5.50 बजे, सीवान से 6.55 बजे, छपरा से 7.45 बजे, हाजीपुर से 9.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.17 बजे, बरौनी जंक्शन से 12.35 बजे, आसनसोल से 14.37 बजे, बर्द्धवान से 18.52 बजे छूटकर 21.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05059 हावड़ा से 27 अप्रैल (शनिवार) को रात 23.30 बजे चलकर दूसरे दिन बर्द्धवान से 1.47 बजे, आसनसोल से 03.35 बजे, बरौनी जंक्शन से 10.00 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.10 बजे, हाजीपुर से 14.23 बजे, छपरा से 16.50 बजे, सीवान से 17.45 बजे, थावे से 18.45 बजे, कप्तानगंज 21.15 बजे, गोरखपुर 22.20 बजे, खलीलाबाद से 22.57 बजे, बस्ती 23.30 बजे, तीसरे दिन गाोडा से 00.55 बजे, सीतापुर 3.45 बजे, लखीमपुर 6.15 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 7.25 बजे, मैलानी 9.10 बजे, पूरनपुर 9.50 बजे, पीलीभीत 11.00 बजे, भोजीपुरा से 12.05बजे, किच्छा से 12.45 बजे छूटकर 13.55 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

ट्रेन में लगेंगे 18 कोच
इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय के पांच, वातानुकूलित द्वितीय के एक कोच सहित कुल 18 एलएचबी (लिंक हाेफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed