फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalfatak Temporary Road: If the ground is not properly gnawed after patan, the road will sink

लालफाटक अस्थायी रोड: पटान के बाद ठीक से कुटाई न हुई तो धंस जाएगी सड़क

Thu, 20 Feb 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Lalfatak Temporary Road: If the ground is not properly gnawed after patan, the road will sink
लाल फाटक रोड। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

रूट डायवर्जन के लिए दोनों रेलवे क्रासिंग पर अस्थायी रोड बनवा रहा सेतु निगम
विज्ञापन

पास में रेलवे का रैक प्वाइंट होने से इस रोड से ही निकलेंगे माल लदे ट्रक

बरेली। लालफाटक पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए बनाई जा रही अस्थायी रोड का ठीक से पटान और फिर उसकी रोलर से कुटाई न हुई तो सीमेंट, कोयला और खाद लदे ट्रकों के निकलने से सड़क धंस सकती है। हादसा भी हो सकता है। लोगों ने पहले भी मिट्टी का ठीक से पटान और उसकी कुटाई न होने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना है कि जिस तरह जल्दबाजी में मानकों की अनदेखी करके सड़क बनाई जा रही है, ऐसे में भारी वाहनों के गुजरने से सड़क धंस सकती है। हालांकि सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि अस्थायी रोड की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा रही है।
रेलवे और सेतु निगम दोनों को मिलकर लालफाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण करना है। रेलवे ने दोनों क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत बताई थी। इसके बाद सेतु निगम कांट्रेक्ट देकर करीब सवा तीन सौ मीटर अस्थायी रोड का निर्माण करा रहा है। क्रासिंग के पास जिस जगह अस्थायी रोड बनाई जा रही है, वहां दलदली जमीन और जलभराव है, जबकि रोड लेवल तक अस्थायी रोड को ऊंचा करने के लिए कई मीटर मिट्टी का पटान करना है। यह काम करीब एक महीने से चल रहा है। अस्थायी रोड के लिए मिट्टी पटान के साथ ही उस पर बजरी भी डाली जानी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस रोड को लेकर यह आशंका जाहिर की है कि पास ही रेलवे का चनहटी रैक प्वाइंट है। यहां से हर दिन सैकड़ों की संख्या में खाद, कोयला और सीमेंट लदे ट्रकों का आवागमन होता है। मुख्य सड़क बंद होने के बाद कई टन वजनी ये ट्रक अस्थायी रोड से होकर ही गुजरेंगे। इसका पटान ठीक से नहीं हुआ तो यहां रोड के धंसने और एक्सीडेंट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इंजीनियरों से मिलकर रोड निर्माण शीघ्र पूरा कराने को कहा
कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने पिछले दिनों लालफाटक का निरीक्षण किया था और 10 फरवरी तक अस्थाई रोड का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। बुधवार को सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने सेतु निगम के इंजीनियरों से मिलकर अस्थायी रोड की क्वालिटी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी रोड पर रेलवे फाटक बनाने की तैयारी
अस्थायी रोड बनने के बाद रेलवे को अपनी दोनों रेललाइन के फाटक को इस मेन सड़क से यहां शिफ्ट करना होगा। चूंकि अस्थायी रोड का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, इसलिए रेलवे ने भी फाटक शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस रोड के निर्माण की मॉनीटरिंग अच्छी तरह से की जा रही है। मिट्टी और बजरी के पटान के साथ उसकी रोलर से कुटाई भी ठीक से कराई जा रही है। सेतु निगम इसकी क्वालिटी को लेकर सतर्क है। - बीके सेन, उप परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed