फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs of rupees were lost from the accounts of two people after opening an unknown link

Bareilly News: अनजान लिंक खोलते ही दो लोगों के खाते से उड़ गए लाखों रुपये

Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were lost from the accounts of two people after opening an unknown link
पेंशन कार्ड और खाता अपडेट करने का झांसा देकर ठगों ने खुलवाए लिंक
विज्ञापन


बरेली। अनजान लिंक खोलते ही दो शहरवासियों के खाते से साइबर ठगों ने लाखों रुपये निकाल लिए। साइबर ठगों ने पेंशन रिटायर्ड कार्ड बनाने और पीपीओ खाता अपडेट करने का झांसा देकर इनसे लिंक खुलवाए थे। दोनों मामलों की साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रगति नगर निवासी हरिओम कौशल ने साइबर थाना प्रभारी डीके शर्मा को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पेंशन रिटायर्ड कार्ड बनवाने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के साथ लिंक भी था। लिंक खोलते ही पूरा विवरण भरवा लिया गया। इसके बाद उनके खाते से रुपये कटने लगे। 604521 रुपये हरिओम के खाते से कट गए। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में इज्जतनगर के रामनगर रोड नंबर एक निवासी कुशलपाल ने बताया कि उनको कॉल कर साइबर ठगों ने पीपीओ खाता अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद लिंक के साथ एपीके फाइल भेजी। यह फाइल खोलते ही कुशलपाल के खाते से 1334000 रुपये कट गए। कुशलपाल ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। दोनों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed