फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur Kheri Violence News Update Farmers allegation post-mortem report was rigged

Lakhimpur Kheri Violence: राकेश टिकैत के समझाने पर माने लवप्रीत सिंह के परिजन, किया शव का अंतिम संस्कार

Tue, 05 Oct 2021 05:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Oct 2021 05:36 PM IST
सार

तिकुनियां बवाल में मारे गए किसान लवप्रीत सिंह के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार करने से इनकार पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई, जिसके बाद सूचना पर पहुंचे राकेश टिकैत ने परिजनों से बंद कमरे में वार्ता की और करीब सवा घंटे की बातचीत के बाद मामला सुलझ गया और टिकैत की मौजूदगी में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया...

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence News Update Farmers allegation post-mortem report was rigged
Lakhimpur Kheri Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिकुनियां की हिंसक घटना में मारे गए किसानों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल किए जाने का आरोप लगाते हुए मृतक किसान लवप्रीत सिंह के परिजनों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया, तो मौके पर राकेश टिकैत पहुंच गए और उन्होंने मृतक के परिजनों से बंद कमरे में वार्ता हुई। वार्ता के बाद परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राकेश टिकैत और लवप्रीत के परिजनों की बंद कमरे में करीब सवा घंटे बातचीत के बाद पीड़ित पक्ष ने राकेश टिकैत की बात मानी। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि जिस पर गोली लगने का शक है उसका पोस्टमॉर्टम प्रदेश के बाहर किया जाए।

विज्ञापन


दरअसल परिजनों ने युवक लवप्रीत सिंह का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि नानपारा निवासी किसान गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट में यह बात नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने पोस्टमोटम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार किया था। मामले की खबर लगते ही भाकियू नेता राकेश टिकैत मंगलवार को लखीमपुर लौटे और मझगईं के चौखड़ा फार्म में जाकर लवप्रीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए कहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल लवप्रीत सिंह का सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार होना था। लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का पता चला तो किसानों में गुस्सा भड़क उठा। किसानों का आरोप था कि नानपारा बहराइच के किसान गुरविंदर सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने का जिक्र भी नहीं किया गया है। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को बचाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीपापोती की गई है।

इसके बाद किसानों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आती, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके साथ ही खीरी और बहराइच जिले में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है।

शव का अंतिम संस्कार रोके जाने की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, आईपीएस अधिकारी अजय शर्मा, कई सीओ, कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर किसान नेता वीएम सिंह, पंजाब के किसान नेता रूला सिंह मानसा, कांग्रेस नेता सैफ अली नकवी, पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा, राम नरेश यादव, अनिता यादव और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजित सिंह मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed