फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur Kheri Antim Ardas Program of Killed Farmers Up Lakhimpur Kheri violence news in hindi today Live update tribute meeting priyanka gandhi

Lakhimpur Kheri Live: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, संयुक्त किसान मोर्चा की दो टूक- मंच नहीं करेंगे साझा

Tue, 12 Oct 2021 02:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Oct 2021 02:19 PM IST
सार

तिकुनिया में बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम चल रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत श्रद्धांजलि सभा में पहुंच गए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में पहुंची। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं दी।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Antim Ardas Program of Killed Farmers Up Lakhimpur Kheri violence news in hindi today Live update tribute meeting priyanka gandhi
प्रियंका गांधी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम जारी है। श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी को मंच पर जगह नहीं मिली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नीचे से बैठकर किसानों को सुनती नजर आईं। प्रियंका गांधी को मंच पर जगह नहीं मिली। 


जयंत चौधरी को भी मंच पर नहीं दी गई जगह
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी तिकुनिया पहुंचेे। जयंत किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए।जयंत चौधरी को भी मंच पर जगह नहीं दी गई। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की दो टूक
तिकुनिया में संयुक्त किसान मोर्चा ने मंच से कहा कि हम प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते हैं। मगर हम लोगों का यह निर्णय है कि किसान संयुक्त मोर्चा का मंच किसी राजनैतिक व्यक्ति से साझा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रियंका गांधी अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी के तिकुनिया पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हो गई हैं। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू भी हैं।

अंतिम अरदास में शामिल हुए राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत तिकुनिया में चल रही किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंच गए हैं।

किसानों को जगह-जगह रोक रहा प्रशासन
उधर, लखीमपुर आने वाले किसानों को जगह-जगह रोका जा रहा है। इसको लेकर किसान आक्रोशित हो रहे हैं। मंच से बार-बार अनाउंस किया जा रहा है कि प्रशासन उन्हें परेशान न करे।

जयंत चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बरेली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बाद वह लखीमपुर खीरी रवाना हो गए। 

प्रियंका लखीमपुर के लिए रवाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखीमपुर खीरी जाएंगी, प्रियंका गांधी 3 अक्तूबर को हिंसा में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।



तिकुनिया में अंतिम अरदास कार्यक्रम शुरू
तिकुनिया बवाल मारे गए दलजीत सिंह, नछत्तर सिंह, गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और रमन कश्यप की अंतिम अरदास कार्यक्रम शुरू हो गया है। पलिया से आए रागी जत्थे ने गुरवाणी का बखान कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में मृत किसानों के परिजन और घायल किसानों को भी बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के तमाम जिलों से किसान शामिल होने पहुंचे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर अधिकारी मौजूद
कार्यक्रम पर नजर रखने के लिए मंडलायुक्त रंजन कुमार बीती रात से ही गुरु नानक देव एकेडमी में कैंप कर रहे हैं। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल, एसडीएम ओपी गुप्ता भी वहीं हैं। भारतीय किसान सिख संगठन के तहसील अध्यक्ष गुरमीत सिंह रंधावा और भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गुरबाज सिंह ने बताया कि कई किसानों की भूमि को मिलाकर कार्यक्रम स्थल तैयार कराया जा रहा है।


इसमें पंडाल, पार्किंग और लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे में अखंड पाठ चल रहा है। अखंड पाठ को मंगलवार को विराम दिया जाएगा। उसके बाद अंतिम अरदास होगी।

राकेश टिकैत तिकुनिया पहुंचे
मंगलवार को तिकुनिया में होने वाली अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने लाव लश्कर के साथ देर शाम तिकुनिया पहुंच गए। सोमवार की रात आठ बजे तिकुनिया पहुंचे राकेश टिकैत सबसे पहले कौड़ियाला गुरुद्वारे में चल रहे पाठ में पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed